IND vs NZ: वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर

इंटरनेट डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया टी20 के बाद वनडे सीरीज खलेगी,  सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जिसके चलते वह पांच मैचों की वनडे सीरीज में नहीं खेल सकेंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह सीरीज 4 नवंबर से शुरू होनी है।

प्रसिद्ध की गैरमौजूदगी में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम में शामिल किए जाने की संभावना है, जिन्होंने हाल ही में इंडिया ए की ओर से खेलते हुए अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है।

प्रसिद्ध कृष्णा अभी चोट से उबर रहे हैं। उनकी फिटनेस और मैच खेलने की क्षमता का आकलन करने के लिए 1 और 2 नवंबर को बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मैच सिमुलेशन और फिटनेस टेस्ट निर्धारित हैं। हालांकि, वह न्यूजीलैंड के खिलाफ ओडीआई सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

PC- aaj tak