IND vs NZ: न्यूजीलैंड टीम को चौथे टी20 मुकाबले से पहले लगा झटका, लॉकी फर्ग्यूसन हुए सीरीज से बाहर

इंटरनेट डेस्क। भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 0-3 से पिछड़ चुकी न्यूजीलैंड की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोट के कारण बाकी बचे 2 टी20 मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने गुरुवार  को इसकी पुष्टि की। फर्ग्यूसन को दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान दाएं पैर की पिंडली में दर्द हुआ था।

लॉकी फर्ग्यूसन की रिकवरी में करीब एक सप्ताह या उससे अधिक समय लग सकता है। ऐसे में उनका लक्ष्य आगामी वनडे सीरीज तक फिट होना है। अब फर्ग्यूसन की जगह तेज गेंदबाज मैट फिशर को बाकी दो टी20 मैचों के लिए भी कीवी टीम में शामिल किया गया है।

उधर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी भी दूसरे टी20 के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके दाएं पैर की जांघ की मांसपेशी में चोट आई है और उन्हें ठीक होने मेंएक से दो सप्ताह लग सकते हैं. हालांकि, हेनरी पहले से तय वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण टी20 सीरीज के बाकी मैचों में खेलने वाले नहीं थे। टीम को उम्मीद है कि वह वनडे सीरीज में उपलब्ध रहेंगे।

PC- india tv hindi