IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच आज, जाने कितने बजे होगा शुरू
- byShiv
- 22 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से पांच मैचों टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला मैच आज क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में खेला जाएगा। बता दें कि मैच भारतीय समय के अनुसार, दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू होगा। टी20 इंटरनेशनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेड टू हेड की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। दोनों देशों के बीच अब तक खेले गए 31 मुकाबलों में से 19 मैचों में भारत को जीत मिली है तो 11 मुकाबलों में कीवी टीम ने बाजी मारी है। वहीं एक मैच टाई रहा है।
न्यूजीलैंड की धरती पर टी20 इंटरनेशनल में अब तक खेले गए 12 मैचों में भारत को पांच मैचों में जीत मिली है। वहीं चार मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। तीन मैच टाई रहे हैं। क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होने के कारण रहा पर रनों की बारिश होगी।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है
श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह।
PC- cricinfo.com






