इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने होने वाली पांच मैचों की विमेंस टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। यह टी20 सीरीज साउथ अफ्रीकी धरती पर 17 अप्रैल से शुरू होकर 27 अप्रैल तक खेली जाएगी।
टीम की कमान एक बार फिर अनुभवी कप्तान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होंगी, जबकि स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगी। इस स्क्वॉड की सबसे बड़ी खास बात अनुष्का शर्मा का चयन है, जिन्हें पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है।
भारतीय टीमः हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, काश्वी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री (विकेटकीपर) और अनुष्का शर्मा।
PC- thequint.com






