Sports
ind vs sa: रोहित शर्मा के नाम दर्ज हो जाएगा यह वर्ल्ड रिकॉर्ड, बन जाएंगे यह काम करने वाले पहले बल्लेबाज
- byShiv
- 29 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच में 3 मैचों की वनडे सीरीज कल से शुरू होने जा रही है। इस सीरीज में सबकी निगाह रोहित शर्मा पर रहने वाली है। जानकारी के अनुसार रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब हैं।
वह दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन सकते हैं, जो 650 इंटरनेशनल छक्के लगा देंगे। अभी उनके नाम 642 छक्के हैं, यानी उन्हें सिर्फ 8 छक्कों की जरूरत है। अब तक कोई और बल्लेबाज 600 छक्के भी नहीं लगा सका है। क्रिस गेल 553 छक्कों के साथ काफी पीछे हैं।
सीरीज में फैन्स की नजरें रोहित पर ही रहेंगी, क्योंकि वो फरवरी 2025 के बाद पहली बार घर पर वनडे खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और 101 के एवरेज से 202 रन बनाए थे।
pc- cricketteambuzz.com






