ind vs sa: भारत पर दक्षिण अफ्रीका की बढ़त हुई 420 के पार

इंटरनेट डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला गुवाहाटी में जारी है। मंगलवार को टेस्ट का चौथा दिन है। द. अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 201 रन पर सिमट गई थी। 

दक्षिण अफ्रीका भारतीय टीम को फॉलोऑन न खिलाते हुए दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरा और उसकी दूसरी पारी जारी है। दूसरे सत्र के खेल की शुरुआत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट गंवाकर 132 रन बना लिए हैं। स्टब्स 23 रन और जॉर्जी 37 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

दोनों के बीच अब तक 55 रन की साझेदारी हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका की कुल बढ़त अब 420 रन की हो चुकी है।

pc- espncricinfo.com