IND vs Sl: 15 अगस्त को भारत खेलेगा अपना 600वां टेस्ट मैच, श्रीलंका के खिलाफ होगी टेस्ट सीरीज की शुरूआत
- byShiv
- 14 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सबसे बड़ी बात यह हैं की भारत के लिए कल से शुरू होने वाला मैच 600वां टेस्ट मैच होगा। यह मैच श्रीलंका के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।
अगर इंडिया इस मुकाबले को जीत लेता है, तो सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने के मामले में वेस्टइंडीज की बराबरी कर लेगा। भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 46 मैच खेले हैं। इनमें से 22 में जीत मिली है। 7 में हार झेलनी पड़ी है, 17 मैच ड्रॉ रहे हैं।
भारतीय बैटर्स के सामने सबसे बड़ा चैलेंज स्पिन ट्रैक पर बल्लेबाजी होगा। उसने ग्रासी पिच पर वॉर्मअप मैच खेला है, जबकि गॉल की पिच स्पिन फ्रेंडली बताई जा रही है। भारतीय बल्लेबाज 2021 के बाद से स्पिनर्स के खिलाफ स्ट्रगल कर रहे हैं। टीम चोटों से जूझ रही है। जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, साई सुदर्शन और हर्षित राणा जैसे रेग्युलर प्लेयर्स चोटिल हैं। सारांश जैन और गुरनूर बरार जैसे नए प्लेयर्स को मौका मिला है।
PC- cricinfo.com






