IND vs SL: भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पहुंची श्रीलंका, चोट से जूझ रहे खिलाड़ियों ने बढ़ाई टीम प्रबंधन की मुश्किलें

इंटरनेट डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज के लिए भाारतीय टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है। भारत को मेजबान टीम के विरुद्ध 15 अगस्त से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, लेकिन दौरे की शुरुआत से पहले ही जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर की अनुपलब्धता ने टीम प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं

शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बी साई सुदर्शन भी टीम के साथ कोलंबो नहीं पहुंचे हैं और अभी बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर आफ एक्सीलेंस में चोट से उबर रहे हैं। भारतीय टीम सात अगस्त से कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब में तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। इसके बाद टीम गाले रवाना होगी, जहां 15 अगस्त से पहला टेस्ट खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में होगा।

सुदर्शन को हाल में भारत-ए के श्रीलंका दौरे पर पैर के अंगूठे में चोट लगी थी। फिलहाल वह सीओई में चिकित्सा टीम की निगरानी में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, सुदर्शन नेट्स पर एक घंटे से अधिक समय तक बल्लेबाजी कर रहे हैं और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। अगले तीन-चार दिन तक उनकी फिटनेस का आकलन किया जाएगा और उसके बाद ही श्रीलंका भेजने पर अंतिम फैसला होगा।

pc- jagran