IND vs WI: चौथे T-20 में वेस्टइंडीज की जीत, कप्तान शाई होप ने तोड़ा गेल का रिकॉड
- byShiv
- 15 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच वेस्टइंडीज ने अपने नाम कर लिया है। इस मैच में शाई होप (नाबाद 102) के शतक के बाद कीमो पॉल (पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत को 24 रन से हराया।

इस जीत के साथ ही मेहमान टीम ने पांच मैचों की इस सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है। साथ ही वेस्टइंडीज ने भारतीय सरजमीं पर भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया। मैच में वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 247 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 19.3 ओवर में 223 रन पर ऑलआउट हो गई।

विंडीज कप्तान शाई होप ने अपनी शतकीय पारी के दम पर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने इस टी20 सीरीज में अपना दूसरा शतक लगाने के साथ बड़ी उपलब्धि हासिल की है। होप अब वेस्टइंडीज की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल (दो शतक) को पीछे छोड़ा है। अब शाई होप ने विदेशी खिलाड़ी के तौर पर भारत में सर्वाधिक शतकीय पारी खेलने के मामले में एबी डिविलियर्स की बराबरी कर ली है। इंटरनेशनल क्रिकेट में शाई होप का तीनों फॉर्मेट मिलाकर भारत में ये आठवां शतक है। एबी डिविलियर्स ने भी इतने ही शतक लगाए हैं।
PC- cricinfo.com






