Sports
ind W vs eng W: टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम ने इंडिया का धमका, इंग्लैंड को 38 रनों से हराया
- byShiv
- 29 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज कुछ ही दिनों में होने जा रहा है। इसकी तैयारियों के लिए भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ उन्हीं की सरजमीं पर तीन मैच की टी20 सीरीज खेलने पहुंची है। सीरीज का पहला मैच गुरुवार, 28 मई की रात चेम्सफोर्ड के काउंटी ग्राउंड में खेला गया।
इस मैच में स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने 38 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। भारत की जीत में जेमिमा रोड्रिग्स, यस्तिका भाटिया और नंदनी शर्मा चमकीं। इन तीनों खिलाड़ियों की शानदार परफॉर्मेंस के दम पर भारत यह मैच जीतने में कामयाब रहा।
रोड्रिग्स को उनकी शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। हरमनप्रीत कौर ने पहले टी20 से आराम लिया था, जिस वजह से स्मृति मंधाना ने टीम की अगुवाई की थी।
PC- espncricinfo.com






