India: दिल्ली में पाकिस्तान दूतावास पर कार्रवाई, बैरिकेड और ट्रैफिक बोलार्ड हटाए गए, पाक ने भारतीय दूतावास के पास से हटाए थे खंभे

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा घेरे के लिए लगाए गए बैरिकेड और ट्रैफिक बोलार्ड हटा दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने हाई कमीशन परिसर के बाहर लगे इन अवरोधकों को हटाया है। ये बैरिकेड और बोलार्ड लंबे समय से हाई कमीशन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा थे।

बुलडोजर से ढहाया अतिक्रमण
मीडिया रिपोटर्स की माने तो चाणक्यपुरी स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन में अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर बुलडोजर से कार्रवाई की गई। शांति पथ स्थित दूतावास परिसर में निर्धारित क्षेत्र से बाहर बनाए गए ढांचे को ढहा दिया गया। कार्रवाई के दौरान वीजा काउंटर और उससे जुड़े कुछ हिस्से भी हटाए गए।

क्यों हुई ये कार्रवाई
यह कार्रवाई भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया घटनाक्रम के बीच हुई है। इसे पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के आसपास की गई कार्रवाई के जवाब के तौर पर भी देखा जा रहा है। भारत की यह कार्रवाई इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर पाकिस्तान की ओर से पार्किंग पोल हटाए जाने के कुछ दिन बाद हुई है। ऐसे में इसे दोनों देशों के बीच राजनयिक स्तर पर जारी तनातनी के बीच भारत के जवाबी कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

pc- starsamachar.com