I.N.D.I.A. bloc: राहुल गांधी सहित 13 नेताओं की एसआईआर को लेकर लगाई गई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
- byShiv
- 15 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को अहम सुनवाई होगी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत 13 विपक्षी नेताओं की ओर से दाखिल याचिका पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच सुनवाई करेगी।
क्या हैं मांग
विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि मुख्य चुनाव आयुक्त और दो अन्य चुनाव आयुक्तों के बीच जिन फैसलों या बिंदुओं पर असहमति रही है, उनका विस्तृत ब्यौरा अदालत के सामने पेश किया जाए।
फॉर्म 6 में बदलाव का फैसला किसने लिया?
याचिका में मतदाता पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म 6 में बदलाव की प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। विपक्षी नेताओं ने मांग की है कि यह स्पष्ट किया जाए कि फॉर्म 6 में बदलाव का फैसला किसने लिया था।
विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट से एसआईआर की मौजूदा प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की है, याचिका में संबंधित फैसलों और प्रक्रियाओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध भी किया गया है। अब गुरुवार को चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच इस याचिका पर सुनवाई करेगी।
pc- aaj tak




