India-Canada: पीएम कार्नी के दौरे पर पहले कनाड़ा का बड़ा बयान,उनके देश में होने वाले हिंसक अपराधों से भारत का कोई लेना-देना नहीं

इंटरनेट डेस्क। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा शुरू होने वाली हैं और  ठीक उसके एक बड़ा बयान सामने आया है। ओटावा के कूटनीतिक रुख में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कनाडाई अधिकारी भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को प्राथमिकता दे रहे हैं। एक कनाडाई अधिकारी ने कहा, कई मुद्दों पर भारत सरकार के साथ हमारी परिपक्व और ठोस चर्चा होती है और, विदेशी हस्तक्षेप से बचने के लिए हमारे पास मजबूत सुरक्षा उपाय मौजूद हैं।

कनाडा के पीएम कार्नी की भारत यात्रा का उद्देश्य वर्षों से चली आ रही राजनयिक परेशानियों के बाद नई दिल्ली के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना है। कार्नी के भारत आने से पहले वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने कथित तौर पर मीडिया को बताया कि यदि सरकार को लगता कि भारत कनाडा की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से हस्तक्षेप कर रहा है, तो कनाडा के प्रधानमंत्री संभवतः भारत यात्रा नहीं करते।

टोरंटो स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कनाडा के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि उनके देश में होने वाले हिंसक अपराधों से भारत का कोई लेना-देना नहीं है। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब प्रधानमंत्री मार्क कार्नी आज, यानी गुरुवार को भारत दौरे पर आ रहे हैं।

pc- news18 hindi