India-Canada: मोदी और मार्क कार्नी के बीच आज होगी शिखर वार्ता, कई मुद्दों पर होगी चर्चा
- byShiv
- 02 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 4 दिनों के लिए भारत के दौरे पर है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच आज होने वाली शिखर वार्ता में दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों को पूरी तरह सामान्य बनाने की प्रतिबद्धता दोहराने जा रहे हैं।
कूटनीतिक सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में रिश्तों खटास पन देखने को मिल रहा था। ऐसे में यह बैठक संबंधों को फिर से पटरी पर लाने की दिशा में अहम कदम होगी। बैठक का फोकस वर्ष 2023 से पहले द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने के लिए चल रही वार्ता प्रक्रिया, पहलों और संधियों को नए जोश और स्पष्ट लक्ष्यों के साथ फिर से शुरू करने पर होगा।
दोनों पक्ष ऊर्जा, विज्ञान-प्रौद्योगिकी, परमाणु सहयोग और व्यापार जैसे क्षेत्रों में संस्थागत संवाद तंत्र को पुनर्जीवित करने की हामी भरेंगे, द्विपक्षीय कारोबार के नए लक्ष्य तय करेंगे और आतंकवाद को लेकर एक-दूसरे की चिंताओं को समझने की कोशिश करेंगे।
pc- DD news






