Travel Tips: घूमने का बना रहे हैं प्लॉन तो फिर जा सकते है आप भी इस बार इजरायल
- byShiv
- 23 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर विदेश में घूमने जाने का प्लॉन कर रहे हैं तो फिर आपको इस बार इजरायल का प्लॉन करना चाहिए। यहां ऐसी कई जगहें हैं जिन्हें अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। छोटा देश होने के बावजूद इजरायल में इतिहास, धार्मिक स्थल, समुद्र, रेगिस्तान, खूबसूरत घाटियां और एडवेंचर का अच्छा मेल देखने को मिलता है। तो जानते हैं आप कहा घूम सकते है।
जेरूसलम
इजरायल घूमने जाएं तो जेरूसलम को लिस्ट में सबसे ऊपर रखना अच्छा रहेगा। यह शहर हजारों साल के इतिहास, अलग-अलग संस्कृतियों और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहां की पुरानी गलियों में घूमते हुए आपको कई ऐतिहासिक जगहें देखने को मिलती हैं।
सी ऑफ गैलीली
सी ऑफ गैलीली वास्तव में एक झील है, लेकिन इसका प्राकृतिक नजारा बेहद खूबसूरत है। यह जगह अपने धार्मिक इतिहास के लिए भी जानी जाती है। यहां माउंट अर्बेल एक शानदार व्यू प्वाइंट है, जहां से झील का विस्तृत नजारा दिखाई देता है।
pc- jagran






