Travel Tips: सर्दियों में आप भी जा सकते हैं घूमने के लिए राजस्थान की इन खूबसूरत सी जगहों पर

इंटरनेट डेस्क। दिवाली के बाद में सर्दियों की शुरूआत होे चुकी हैं और इस दौरान राजस्थान में आपको घूमने के लिए मौसम भी बढ़िया हो चुका है। ऐसे में आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप  वीकेंड में घूमने जा सकते है। तो फिर आप अलवर जा सकते है जहां आप घूम सकते हैं और आनंद ले सकते है।

सिलीसेढ़ झील अलवर
इस बार आप घूमने के लिए अलवर जा सकते है। यह जगह अलवर से करीब 16 किलोमीटर दूर है। ऐसे में आप सिलिसेर झील पहुंच सकते हैं। तीन तरफ से अरावली पहाड़ियों से घिरे होने की वजह से झील की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। 

नीलकंठ महादेव मंदिर अलवर
इसके साथ ही आप अलवर में स्थित नीलकंठ मंदिर भी जा सकते है। जो भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण महाराजा धीरज मथनदेव ने 6वीं से 9वीं शताब्दी के बीच करवाया था।

pc- danik bhaskar