job news 2026: डिप्टी जनरल मैनेजर सहित कई पदों के लिए निकली इस भर्ती के लिए कर सकते हैं आप भी आवेदन

इंटरनेट डेस्क। आपको भी नौकरी करनी हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां एनसीएल इंडिया की ओर से डिप्टी जनरल मैनेजर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव मैनेजर सहित कई पदों पर भर्ती निकाली गई है।  कुल 145 उम्मीदवारों की भर्ती के लिए 20 नवंबर, 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।  आवेदन करने की लास्ट डेट 19 दिसंबर, 2026 तय की गई है। 
पदों का नाम- डिप्टी जनरल मैनेजर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव मैनेजर सहित कई पद
कुल पद- 145 
आयु सीमा-  उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 नवंबर, 2026 के आधार पर की जाएगी। अधिकतम आयु पदानुसार 30, 32, 36, 47 और 52 वर्ष निर्धारित है।
आवेदन करने की आखिरी तारीख- 19 दिसंबर, 2026 
सैलेरी - पदों के अनुसार
आवेदन - ऑनलाइन
ज्यादा जानकारी के लिए आप वेबसाइट देख सकते हैं 

pc- icmanitoba.com