India: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज से 3 दिवसीय भारत दौरे पर, मुंबई में होगी पीएम मोदी से मुलाकात, रक्षा सौदों पर हो सकती हैं...

इंटरनेट डेस्क। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आज से भारत यात्रा शुरू हो चुकी है। उनकी आज से शुरू हो रही तीन दिवसीय भारत यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब रक्षा सहयोग में तेजी से बढ़ती नजदीकियों के कारण यह कहा जाने लगा है कि भारत के लिए फ्रांस नया रूस बनता जा रहा है। इसका अर्थ यह है कि जिस तरह दशकों तक रूस भारत का सबसे भरोसेमंद रक्षा साझेदार रहा, उसी तरह अब फ्रांस भी दीर्घकालिक, उच्च तकनीक और भरोसेमंद रक्षा सहयोग के स्तंभ के रूप में उभर रहा है। 

राष्ट्रपति मैक्रों 3 दिन रहेंगेे दौरे पर
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज से 3 दिनों के लिए भारत के दौर पर रहेंगे। वो मुंबई पहुंच चुके है। यहां पीएम मोदी से उनकी मुलाकात होगी और दोनों के बीच द्विपक्षीय वार्ता में दोनों नेता भारत-फ्रांस सामरिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करेंगे और सहयोग को नए एवं उभरते क्षेत्रों में विस्तार देने पर चर्चा करेंगे। मंगलवार शाम को मोदी और मैक्रों संयुक्त रूप से इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 का उद्घाटन भी करेंगे। 

हो सकते हैं कई फैसले
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मैक्रों की यह भारत की चौथी और मुंबई की पहली यात्रा है। 17 फरवरी को बेंगलुरु में दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की अगुवाई में भविष्य की रक्षा रूपरेखा पर चर्चा होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री कैथरीन वैटरीन की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कई अहम रक्षा सौदों को मंजूरी मिलने की भी संभावना है। भारत और फ्रांस के संबंधों में रक्षा क्षेत्र केंद्रीय भूमिका निभा रहा है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग समझौते को अगले 10 वर्षों के लिए नवीनीकृत किए जाने की उम्मीद है।

pc- hindustan, newsonair.gov.in,