India-Germany: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल से 3 दिनों के लिए जर्मनी के दौरे पर, सात सालों के बाद हो रहा यह दौरा
- byShiv
- 20 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 से 23 अप्रैल तक जर्मनी का आधिकारिक दौरा करेंगे। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक रक्षा साझेदारी को और मजबूत करना है। इस तीन दिवसीय दौरे में वह अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पिछले सात सालों में जर्मनी का यह पहला दौरा है।
होगी कई मुद्दों पर बात
मीडिया रिपोटर्स की माने तो रक्षा मंत्रालय के अनुसार चर्चा का केंद्र रक्षा औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देना, सैन्य संबंधों को मजबूत करना, साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और ड्रोन जैसे उभरते क्षेत्रों में अवसरों की खोज करना होगा। राजनाथ सिंह जर्मन रक्षा उद्योग के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत करने की उम्मीद है, ताकि मेक-इन-इंडिया पहल के तहत संयुक्त विकास और सह-उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके।
सात सालों बाद हो रहा दौरा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो रक्षा मंत्री का दौरा सात वर्षों के अंतराल के बाद हो रहा है। जर्मनी में तत्कालीन भारतीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का अंतिम दौरा फरवरी, 2019 में हुआ था। बोरिस पिस्टोरियस ने जून, 2023 में भारत दौरा किया था।
pc-tehelkahindi.com






