India: ढाका में भारत के उच्चायुक्त का बड़ा बयान, बांग्लादेश के पीएम और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात के बाद मुद्दों को सुलझाया जा सकता हैं

इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने दोनों देशों से मतभेदों से आगे बढ़कर रिश्तों बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपील की। मंगलवार देर रात ढाका में बांग्लादेश के प्रमुख बिजनेस लीडर्स और कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री  के दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। इस कार्यक्रम में बांग्लादेश की विदेश राज्य मंत्री शमा ओबैद इस्लाम और डायरेक्टर जनरल चंद्रजीत बनर्जी ने भी बात की।

क्या कहा उच्चायुक्त ने 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय उच्चायुक्त ने कहा कि हमें एकजुट होने और आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और भारत दोनों ही देश उम्मीदों से भरे हैं, जहां के युवा मौके, खुशहाली और बेहतर भविष्य की तलाश में हैं।

खबरों की माने तो उन्होंने आगे कहा कि मैं यह नहीं कह रहा कि आप अतीत को भूल जाएं, लेकिन अतीत को ध्यान में रखते हुए पुरानी बातों और मतभेदों को सुलझाएं। साथ ही आगे बढ़ें। एक ही जगह पर न रुकें। त्रिवेदी ने आगे कहा, यह उम्मीदों वाला बांग्लादेश है और उम्मीदों वाला भारत है। उन्होंने युवा पीढ़ी के लिए मौके पैदा करने के लिए दोनों देशों के मिलकर काम करने की जरूरत पर जोर दिया। 

दिनेश त्रिवेदी ने स्वीकार किया कि दोनों देशों के बीच कुछ मुद्दे हैं और कहा कि बातचीत और संवाद के जरिए इन मतभेदों को सुलझाया जा सकता है। उन्होंने कहा, मैं पूरी तरह समझता हूं कि कुछ मुद्दे हैं, लेकिन बांग्लादेश के प्रधानमंत्री और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात के बाद इन मुद्दों को निश्चित रूप से सुलझाया जा सकता है।

pc- patrika news