aap: सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े भ्रष्टाचार मामले आप नेता सत्येंद्र कुमार जैन की फिर से गिरफ्तारी
- byShiv
- 19 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में आप नेता सत्येंद्र कुमार जैन समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि सत्येंद्र जैन की यह दूसरी बार गिरफ्तारी हुई है। ये एक्शन दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सीईओ और आईएएस अधिकारी उदित प्रकाश राय, बोर्ड के पूर्व संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव और तीन निजी व्यक्ति शामिल हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो एसीबी का सबसे गंभीर आरोप दिल्ली जल बोर्ड के तत्कालीन सीईओ उदित प्रकाश राय से जुड़ा है। जांच एजेंसी के मुताबिक, राय ने कथित तौर पर अपने और अपने रिश्तेदारों के बैंक खातों में कुल 1.52 करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी। यह रकम बैंकिंग चौनल के जरिए नागेंद्र यादव की कंपनी एएन एंटरप्राइजेज से भेजे जाने का आरोप है।
जांच एजेंसी का आरोप है कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत स्टडी नहीं कराई गई। तकनीक व मीडिया से जुड़ी ऐसी शर्तें जोड़ी गईं, जिनसे टेंडर प्रक्रिया प्रभावित हुई। एसीबी के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच में निजी लोगों और सरकारी अधिकारियों के बीच टेंडर की शर्तों और दूसरे दस्तावेजों को लेकर बातचीत सामने आई है। एजेंसी का दावा है कि कुछ निजी व्यक्ति सरकारी अधिकारियों और बिचौलियों के संपर्क में थे और टेंडर की शर्तों को कथित तौर पर एक विशेष कंपनी के पक्ष में प्रभावित किया गया।
pc- india tv hindi





