India: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में मोदी की जगह जाएंगे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, जाने पीएम क्यों नहीं जा रहे
- byShiv
- 16 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश में हुए संसदीय चुनावों में बीएनपी को बहुमत मिला है। 17 फरवरी 2026 को ढाका में शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। जिसमें पीएम मोदी को भी आमंत्रित किया गया है। ऐसे में खबरे यह हैं कि पीएम की जगह लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला 17 फरवरी 2026 को ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के चेयरमैन तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई चुनी हुई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विदेश मंत्रालय क्या कह रहा?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो विदेश मंत्रालय के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष बिरला का इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेना भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच स्थायी मित्रता को रेखांकित करता है। यह भारत की लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को भी दोहराता है, जो दोनों देशों को बांधे रखते हैं। साझा इतिहास, संस्कृति और पारस्परिक सम्मान से जुड़े पड़ोसी के रूप में भारत, तारिक रहमान के नेतृत्व में चुनी गई सरकार का स्वागत करता है, जिसे जनता ने भारी बहुमत से जनादेश दिया है।

विदेश सचिव भी साथ जाएंगे
मीडिया रिपोटर्स की माने तो समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व मजबूत बनाने के लिए विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी ढाका जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, विदेश सचिव वहां बांग्लादेश के विदेश सचिव के साथ बैठक कर सकते हैं जिसमें द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हो सकती है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला जब नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे, तो विदेश सचिव उनके साथ मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन 17 फरवरी को वे मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ व्यस्त रहेंगे।
pc- ndtv, economictimes.in,



