India-Malaysia: पीएम मोदी को मलेशिया के पीएम ने बताया सच्चा मित्र, दोनों देशों के बीच हुए कई समझौते
- byShiv
- 09 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। पीएम मोदी मलेशियाई के यात्रा पर है। यहां मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सच्चा मित्र बताया और कहा कि उनके साथ भरोसेमंद समझौता रहा है। मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त प्रेस मीट में कहा कि भारत और मलेशिया के बीच यह बैठक और दस्तावेजों का आदान-प्रदान बेहद महत्वपूर्ण, रणनीतिक और रिश्तों को मजबूत करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारे देशों के बीच 1957 से लंबे समय से संबंध हैं, लेकिन 2024 में इसे व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया है।
बताया ऐतिहासिक
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारत-मलेशिया के गहरे ऐतिहासिक संबंध, मजबूत पीपल-टू-पीपल कनेक्शन और लगातार बढ़ती आर्थिक साझेदारी को भी रेखांकित किया। प्रधानमंत्री इब्राहिम ने कहा- ‘हम सभी क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करेंगे, व्यापार और निवेश, सेमीकंडक्टर, डिजिटल अर्थव्यवस्था, स्थानीय मुद्रा में व्यापार, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, कृषि, खाद्य सुरक्षा, रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, पर्यटन, संस्कृति और लोगों के बीच संबंध को बढ़ाएंगे।
11 दस्तावेजों का आदान-प्रदान
खबरों की माने तो मलेशियाई प्रधानमंत्री ने बताया कि दोनों देशों ने 11 दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह आदान-प्रदान सामान्य द्विपक्षीय समझौतों से आगे बढ़कर हुआ क्योंकि इसमें सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य देखभाल और सुरक्षा सहयोग जैसे क्षेत्रों को भी शामिल किया गया। प्रधानमंत्री इब्राहिम ने भारत के साथ व्यापार सहयोग बढ़ाने की आशा व्यक्त की और कहा कि यह 8.59 बिलियन डॉलर से आगे और अधिक बढ़ सकता है।
pc- aaj tak






