India-Pakistan: राजनाथ सिंह के बयान के बाद पाकिस्तान को हुई बैचेनी, ख्वाजा आसिफ ने दी भारत को गीदड़भभकी

इंटरेनट डेस्क। ईरान, इजराय और अमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को नई गीदड़भभकी दी है। आसिफ ने कहा कि अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है, तो इस्लामाबाद की प्रतिक्रिया तेज, निर्णायक और ज्यादा जोरदार होगी। आसिफ की यह टिप्पणी भारत के कश्मीर में पिछले साल पहलगाम में क्रूर आतंकी हमले की पहली बरसी के कुछ दिन पूर्व आई है। उनकी टिप्पणी भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एक बयान के जवाब में आई है जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को भारत के खिलाफ कोई भी दुस्साहस न करने की चेतावनी दी थी।

राजनाथ सिंह ने क्या कहा था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राजनाथ सिंह ने केरल के एक कार्यक्रम में कहा था कि मौजूदा हालात को देखते हुए हमारा पड़ोसी किसी तरह का दुस्साहस करने की कोशिश कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो भारत का जवाब अभूतपूर्व और निर्णायक होगा। बीते साल अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 नागरिकों के मारे जाने के बाद भारत ने 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। 

पाकिस्तान ने क्या कहा
खबरों की माने तो राजनाथ सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आसिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, इतिहास इस बात का कड़ा सबक है कि गलत अनुमान लगाने के गंभीर परिणाम होते हैं। आसिफ ने राजनाथ सिंह पर आरोप लगाया कि वे अपने राजनीतिक फायदों के लिए बिना किसी आधार के आरोप लगाकर तनाव बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। अगली बार हमारी प्रतिक्रिया और भी ज्यादा जोरदार और निर्णायक होगी।

pc- dynamitenews.com, navbharat,