Life Certificate: पेंशनर्स के पास बचे हैं 5 दिन, करले ये काम पूरा, नहीं तो अटक जाएगी पेंशन
- byShiv
- 26 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। सरकारी पेंशन पाने वाले बुजुर्गों के लिए नवंबर का आखिरी सप्ताह महत्वपूर्ण होता है। अगर आप भी पेंशनर हैं, तो 30 नवंबर तक अपना सालाना लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाण जमा करना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर पेंशन के पेमेंट में रुकावट आ सकती है। सबसे अच्छी बात यह है कि अब इसके लिए आपको बैंक या सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप घर बैठे स्मार्टफोन से भी यह काम पूरा कर सकते हैं।
हर साल देना पड़ता हैं
पेंशनरों को हर साल लाइफ सर्टिफिकेट आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए यह प्रमाण देना होता है कि वे जीवित हैं, ताकि उनकी पेंशन जारी रखी जा सके। 80 साल या उससे ज्यादा उम्र के पेंशनर 1 अक्टूबर से ही यह प्रमाण जमा कर सकते हैं, जबकि बाकी पेंशनरों के लिए 30 नवंबर आखिरी तारीख है।
जीवन प्रमाण एक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट है, इसके जरिए पेंशन देने वाली संस्था यह पुष्टि करती है कि पेंशनर जीवित हैं। इसे ऑनलाइन तैयार करके संबंधित बैंक या पेंशन अथॉरिटी तक पहुंचाया जा सकता है।
pc- upstox.com






