India-Pakistan tension: भारत पाक युद्ध की आहट, 7 मई को बजेंगे हवाई हमले वाले चेतावनी के सायरन, जाने इस दौरान क्या होगा...
- byShiv
- 06 May, 2025
इंटरनेट डेस्क। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत के बाद भारत की और से पाकिस्तान के लिए कई चीजों पर पाबंदी लगा दी गई हैै। भारत हर दिन बड़ी मीटिंग कर आतंक को कैसे रोका जाएं इस पर चर्चा कर रहा है। वहीं पाकिस्तान को लग रहा हैं की भारत कभी भी हमला कर सकता हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव गहराता जा रहा है। इसे लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग चल रही है। पाकिस्तान से टेंशन के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को 7 मई को सिविल डिफेंस के लिए मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
क्या कहा हैं
मीडिया रिपोटर्स की माने तो केंद्र सरकार के सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को निर्देश दिए हैं कि सिविल डिफेंस के लिए 7 मई को मॉक ड्रिल करवाएं। मॉक ड्रिल में छात्रों और नागरिकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। आपात स्थिति, आग, हवाई हमले और फायरिंग की स्थिति में कैसे बचाव किया जाए? इस बात की ट्रेनिंग और मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार ने क्यों दिए ये निर्देश?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पाकिस्तान से तनाव के बीच सरकार की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिक तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में यह कदम उठाया जा रहा है। साथ ही एयर रेड वार्निंग सायरनों के भी निर्देश दिए हैं। इमरजेंसी में ब्लैकआउट की व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
क्या क्या होगा इस दौरान
एयर रेड वार्निंग सायरनों का संचालन
सामान्य नागरिकों, छात्रों आदि को सिविल डिफेंस से जुड़ी जानकारी व प्रशिक्षण देना
आपातकालीन ब्लैकआउट की व्यवस्था सुनिश्चित करना
महत्वपूर्ण संयंत्रों/स्थापनाओं के शीघ्र कैमोफ्लाज की तैयारी करना
निकासी योजना का अद्यतन और उसका अभ्यास
pc- mahanagar times






