India-Russia:अमेरिका को लगेगा झटका, भारत और रूस के बीच होने जा रही मेगा ट्रेड डील
- byShiv
- 19 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और अमेरिका के बीच हाल ही हुई ट्रेड डील के बाद एक बार फिर से नई चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से वही अपनी पुरानी रट लगानी शुरू कर दी कि ‘अब भारत को रूस से तेल खरीदना बंद करना होगा’ लेकिन भारत ने भी जवाब दे दिया था कि ‘हम वही करेंगे जो हमारे देश के हित में होगा। अब अपने इसी स्टैंड पर कायम रहते हुए, अमेरिका और यूरोप से हाथ मिलाने के बाद भारत अब रूस के साथ ‘मेगा ट्रेड डील’ करने जा रहा है।
भारत रूस में होगी डील
मीडिया रिपोटर्स की माने अमेरिका, यूरोप के बाद अब भारत और रूस में ट्रेड डील होने जा रही है। इस बड़ी खबर पर पहली मुहर खुद रूस के उप प्रधानमंत्री एलेक्सी ओवरचुक ने मॉस्को से लगा दी है। मॉस्को के एक बड़े बिजनेस फोरम में रूसी उप प्रधानमंत्री एलेक्सी ओवरचुक ने भारत के साथ होने वाली इस मेगा डील पर दिल खोलकर बात की। उन्होंने एलान करते हुए कहा कि भारत के साथ प्रिफरेंशियल ट्रेड एग्रीमेंट’ को लेकर बातचीत का पहला राउंड एकदम सॉलिड तरीके से पूरा हो गया है। ओवरचुक इस डील को लेकर काफी ‘होपफुल’ नजर आए और उन्होंने साफ संकेत दिए कि दोनों देश इस समझौते को जल्द से जल्द फाइनल करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
क्या बोले उप प्रधानमंत्री
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह समझौता सिर्फ दो देशों के बीच हाथ मिलाना भर नहीं है, बल्कि रूसी कंपनियों के लिए एक ऐसी ‘गोल्डन चाबी’ है जो सीधे 2.2 अरब लोगों के विशाल बाजार का दरवाजा खोल देगी। इसमें भारत और यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के बाजार मिलकर एक ऐसी ताकत बनेंगे जिसे नजरअंदाज करना दुनिया के लिए मुश्किल हो जाएगा। 2026 के इस दौर में, जहां एक तरफ अमेरिका के टैरिफ वाला दबाव है और दूसरी तरफ बदलता वर्डल्ड ऑर्डर है।
pc- aaj tak





