India-Russia: पुतिन का बड़ा बयान, अमेरिका का भारत और पीएम मोदी पर प्रेशर बनाना बेकार, वो कभी नहीं झुकेंगे

इंटरनेट डेस्क। रूसी राष्ट्रपति पुतिन का एक बयान सामने आया हैं, वो कह रहे हैं अमेरिका चाहे जो भी प्रेशर बनाने की कोशिश करे, भारत की विदेश नीति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। खुद रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी इस बात को जानते हैं, तभी तो उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को लाउड ऐंड क्लियर मैसेज दे दिया कि भारत और पीएम मोदी पर अमेरिका का प्रेशर बेकार है। इससे कुछ नहीं होने वाला है।

बदले ट्रंप के भी सुर
पुतिन की इस बात को सुनकर ट्रंप भी लाइन पर आ गए। उनके सुर बदल गए है। पुतिन की बात सुनने के बाद ट्रंप भी मोदी की तारीफ करने लगे है। दरअसल, भारत, रूस और अमेरिका के बीच चल रही कूटनीतिक हलचल के बीच एक दिलचस्प घटनाक्रम देखने को मिला है। पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साफ कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दबाव बनाकर भारत की विदेश नीति नहीं बदली जा सकती। इसके कुछ ही घंटों बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पीएम मोदी की खुलकर तारीफ की और उन्हें अपना अच्छा दोस्त बताया।

पुतिन ने मीडिया से क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में अंतरराष्ट्रीय मीडिया संग बातचीत के दौरान पुतिन ने भारत-रूस संबंधों पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि भारत एक स्वतंत्र विदेश नीति वाला देश है और किसी बाहरी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है। पुतिन ने यह भी कहा कि अमेरिका या पश्चिमी देशों की ओर से भारत पर रूस से दूरी बनाने के लिए दबाव डालने की कोशिशें बेकार साबित होंगी। पुतिन ने कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों के आधार पर फैसले लेता है और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।

pc- economist.com, businesstimes.com, newsonair.gov.in