India Team: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है। 15 सदयस्यी भारतीय टीम में शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है। वहीं श्रेयस अय्यर को उपकप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है,यह वनडे सीरीज 14 से 20 जून के बीच खेली जाएगी।

तीन खिलाड़ियों को पहली बार मिली जगह 
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कमाल की गेंदबाजी कर रहे तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका मिला है। इसके अलावा पंजाब किंग्स के गुरनूर बराड़ और सनराइजर्स हैदराबाद के हर्ष दुबे को भी शामिल किया गया है। स्क्वॉड में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम गायब रहा।

वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड 
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे

pc- businesstoday.in