India-US: अमेरिकी राजदूत गोर ने कहा भारत से जरूरी कोई देश नहीं, अगले साल दौरे पर आ सकते हैं ट्रंप
- byShiv
- 13 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और अमेरिका के बीच इस समय रिश्ते बहुत अच्छे नहीं है। इस बीच अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर ने भारत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। गोर ने कहा है कि अमेरिका के लिए भारत से जरूरी कोई देश नहीं है। उन्होंने पीएम मोदी और डोनल्ड ट्रंप को सच्चा दोस्त कहा। वहीं गोर ने ट्रेड डील को लेकर होने वाली बातचीत की भी जानकारी दी।

क्या बोले गोर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गोर ने कहा कि अमेरिका और भारत केवल साझा हितों के लिए नहीं, बल्कि ऊंचे स्तर पर स्थापित रिश्तों से बंधे हुए हैं। गोर ने कहा कि सच्चे दोस्त असहमत हो सकते हैं, लेकिन वे हमेशा अपने मतभेद सुलझा लेते हैं। इस बीच सर्जियो गोर ने कहा, भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है। ट्रेड डील पर उन्होंने कहा कि इसे अंजाम तक पहुंचाना आसान नहीं है, लेकिन हम वहां पहुंचने के लिए दृढ़ हैं। गोर ने कहा, दोनों देश सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अन्य बहुत महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी मिलकर काम करना जारी रखे हुए हैं।

आ सकते हैं भारत
गोर ने जोर देकर कहा कि मैंने ट्रंप के साथ पूरी दुनिया की यात्रा की है, लेकिन पीएम मोदी के साथ उनकी दोस्ती सच्ची है। गोर ने बताया कि डोनल्ड ट्रंप अगले साल भारत के दौरे पर आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का मिलन है।
pc- ft.com, tehelkahindi.com, live mint






