India-USA: अमेरिका के वरिष्ठ सांसद का बड़ा बयान, ट्रंप भारत पर टैरिफ बढ़ाने का ढूंढ़ रहे नया बहाना

इंटरनेट डेस्क। भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में ट्रेड डील हुई हैं और अमेरिका ने भारत पर टैरिफ कम कर दिया है। लेकिन अब एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार  अमेरिका के एक वरिष्ठ सांसद ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर ‘बहुत ज्यादा शुल्क लगाने’ के बहाने ढूंढ रहे हैं और उन्होंने ट्रंप से इस नीति को तुरंत वापस लेने की अपील की है।

क्या कहा सांसद ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सांसद ब्रैड शेरमैन ने बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप भारत पर बहुत ज्यादा शुल्क लगाने के बहाने ढूंढ रहे हैं। प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों और वित्तीय सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य शेरमैन ने कहा कि ट्रंप का दावा है कि भारत पर रूसी तेल के आयात के लिए शुल्क लगाया गया था।

भारत के तेल खरीदने पर क्या बोले?
उन्होंने कहा, ‘हंगरी रूस से अपने कच्चे तेल का 90 प्रतिशत आयात करता है लेकिन उस पर कोई शुल्क नहीं है। चीन रूस का सबसे बड़ा तेल खरीदार है, उस पर रूसी तेल खरीद से जुड़े प्रतिबंध नहीं लगाए गए, हालांकि उस पर दूसरे कारणों से कार्रवाई की गई है.’ शेरमैन ने कहा, ‘भारत रूस से अपने कच्चे तेल का सिर्फ 21 प्रतिशत ही लेता है लेकिन हमारे सहयोगी को निशाना बनाया गया। राष्ट्रपति को यह नीति तुरंत बदलनी चाहिए। अमेरिका और भारत ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि उनके बीच व्यापार से जुड़ा एक अंतरिम समझौता हो गया है।

pc- prio.org, newsonair.gov.in, statemirror.com