Indian Air Force:असम के जोरहाट में एयरफोर्स का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो टुकड़ों में बंटा

इंटरनेट डेस्क। असम के जोरहाट में एक बड़ी घटना सामने आई हैं यहां एक एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना का एक एन-32 परिवहन विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह एक कार्गाे विमान था, जिसका इस्तेमाल सैन्य सामान और जरूरी सामग्री की ढुलाई के लिए किया जाता है।

लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारतीय वायुसेना के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब एन-32 विमान जोरहाट एयरफील्ड पर उतरने की कोशिश कर रहा था। लैंडिंग के दौरान अचानक विमान हादसे का शिकार हो गया। इंडियन एयरफोर्स ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि एयरक्राफ्ट लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया।

जानकारी के अनुसार भारतीय वायुसेना का परिवहन विमान है, जिसका उपयोग सैनिकों, सैन्य उपकरणों और अन्य जरूरी सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है। यह विमान दुर्गम इलाकों में भी संचालन के लिए जाना जाता है। शुरुआती रिपोर्टों में आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में पायलट की जान जा सकती है। हालांकि भारतीय वायुसेना की ओर से अभी तक किसी आधिकारिक हताहत की पुष्टि नहीं की गई है।

PC- ABP NEWS