IndiGo Crisis: 1 हजार फ्लाइट्स कैंसिल से बिगड़े हालत, आगे भी रहेगी यही स्थिति, इंडिगो सीईओ ने कहा 15 दिसंबर तक सामान्य होंगे...
- byShiv
- 06 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। देश में इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल होने से शुक्रवार के दिन देशभर के हवाई अड्डों पर हालात बिगड़ गए। दिनभर हंगामा होता रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि विमानन कंपनी इंडिगो का ऑपरेशनल संकट आगे भी जारी रहने वाला हैं, मुसीबत अभी भी खत्म नहीं हुई है। इंडिगो को पायलट्स के लिए आए नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन नियमों को लागू करने में भारी दिक्कत आ रही है, इस बीच शुक्रवार को इंडिगो की 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गई है, जिस पर कंपनी के सीईओ का पहला बयान सामने आया है।,
क्या कहा सीईओ ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने शुक्रवार को जारी वीडियो संदेश में कहा कि पिछले कुछ दिनों से विमानन कंपनी के कामकाज में दिक्कतें आ रही हैं, कंपनी का कामकाज पांच दिसंबर को सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, शुक्रवार को 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। उन्होंने कहा कि मैं आपके साथ यह साझा करना चाहता हूं कि पिछले कुछ दिनों से हम गंभीर ऑपरेशनल दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। इस वजह से यह संकट और भी गहराता जा रहा है, शुक्रवार, पांच दिसंबर का दिन अब तक का सबसे ज्यादा प्रभावित दिन रहा है।
कब तक बहाल होगी
खबरों की माने तो उन्होंने कहा कि जिन उड़ानों को रद्द कर दिया गया है, कृपया उनके लिए एयरपोर्ट पर न आएं, शुक्रवार को सबसे अधिक उड़ानें रद्द हुई हैं क्योंकि इंडिगो के पूरे सिस्टम को रीबूट किया जा रहा है, इंडिगो के संचालन में पूरी तरह सामान्य स्थिति 10 से 15 दिसंबर के बीच बहाल हो जाएगी, आपकी असुविधा के लिए खेद है।
pc- punjabkesari.com






