Indore: दोस्त के साथ घूमने गई युवती के साथ जंगल में ले जाकर गैंगरेप, दोस्त के साथ मारपीट कर भगाया, पुलिस ने...
- byShiv
- 16 Apr, 2026
इंटरेनट डेस्क। इंदौर के महू के बड़गोदा थाना क्षेत्र के बेरछा जंगल में एक युवती के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां पर दो युवकों ने दोस्त के साथ घूमने गई छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। युवको ने छात्रा के दोस्त को लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया और जंगल में ले जाकर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
दोस्त को पीटा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस के अनुसार, इंदौर के एक कॉलेज की छात्रा दोस्त के साथ मंगलवार शाम बेरछा क्षेत्र के जंगल पहुंची थी। दोनों लगनसा मंदिर में दर्शन के बाद जंगल के सुनसान जगह बैठे थे, तभी पीछे से दो युवक आ धमके। दोनों युवकों ने छात्रा के मित्र को लाठी डंडो से मारपीट कर भगा दिया और छात्रा को सुनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप किया।
पुलिस को किया कॉल
खबरों की माने तो छात्रा का पुरुष मित्र जंगल से बाहर आकर डायल 112 पर कॉल किया। बड़गोदा पुलिस घटना स्थल पहुंची। घायल युवक व छात्रा दोनों को थाने लाकर पूछताछ की गई। देर रात मामले में बडगोंदा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया लेकिन अब तक पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर सकी। गैंगरेप की इंदौर ग्रामीण पुलिस ने गंभीरता से जांच तेज कर दी है।
pc- lalluram.com






