Indresh Upadhyay Marriage: जाने एक कथा की कितनी फीस लेते हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय, उनके पिता भी हैं बहुत ही बड़े कथावाचक

इंटरनेट डेस्क। वृंदावन के लोकप्रिय कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय अपनी शादी को लेकर इन दिनों में चर्चाओं में बने हुए है। जी हां आज उनकी शादी जयपुर में हो रही है। वो हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली शिप्रा शर्मा के साथ जयपुर के ताज आमेर होटल में शादी के बंधन में बंधेंगे। प्रसिद्ध भजन ‘राधा गोरी’ से इंद्रेश उपाध्याय को सबसे ज्यादा पहचान मिली थी।

कौन हैं इंद्रेश उपाध्याय ?
इंद्रेश उपाध्याय मशहूर कथावाचक कृष्ण चंद्र शास्त्री महाराज और नर्मदा शर्मा के बेटे हैं। इंद्रेश उपाध्याय का जन्म 7 अगस्त 1997 को उत्तर प्रदेश के वृंदावन में हुआ था। मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्हें बचपन से ही आध्यात्म में रुचि थी, 13 साल की उम्र तक उन्होंने भगवद गीता का अध्ययन पूरा कर लिया था। इंस्टाग्राम पर उनके 2.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन कौन है?
हरियाणा की रहने वाली शिप्रा के साथ में इंद्रेश उपाध्याय की शादी होने जा रही है।  उनका परिवार फिलहाल अमृतसर में रहता है, दोनों परिवार एक-दूसरे को सालों से जानते हैं।

इंद्रेश उपाध्याय की कथा की फीस

मीडिया रिपोर्टस मुताबिक, इंद्रेश उपाध्याय के एक कथा का खर्चा ₹11,000 से लेकर ₹51,000 तक होता है।

pc- statemirror.com