indvsnz: रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के नाम दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड, 49 साल बाद हुआ ऐसा कारनामा
- byShiv
- 02 Nov, 2024

इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। आज तीसरे टेस्ट का दूसरा दिन हैं और खबर लिखे जाने तक भारत के बल्लेबाज क्रिज पर है। वहीं भारत की और से रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी भारतीय पारी का आगाज करने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उतरी तो उनके नाम रिकॉर्ड भी हो गया।
जी हां इस तरह रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी के नाम शानदार रिकॉर्ड दर्ज हुआ। दरअसल, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी वानखेड़े स्टेडियम में 49 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में पारी का आगाज करने वाली मुंबई की पहली सलामी जोड़ी है। रोहित और यशस्वी दोनों का ही मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में अहम योगदान है।
इससे पहले साल 1975 में ऐसा देखने को मिला था जब मुंबई की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सुनील गावस्कर और फारुख इंजीनियर ने टेस्ट मैच में भारतीय पारी का आगाज किया था। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 23 जनवरी से 29 जनवरी के बीच भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था।
pc- espncricinfo.com