IPL के बीच इंटरनेशनल क्रिकेटर ने संन्यास का किया ऐलान

इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश क्रिकेट को कई यादगार लम्हे देने वाले तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने आखिरकार इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया हैं। 36 साल के रुबेल ने भावुक संदेश के साथ रिटायरमेंट की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। 

रुबेल ने सोशल मीडिया पर अपने फैसले की जानकारी देते हुए लिखा कि उन्होंने बांग्लादेश के लिए 27 टेस्ट, 104 वनडे और 28 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। नेशनल टीम उनका इमोशन है, लेकिन एक समय आता है, जब अलविदा कहना पड़ता है। उन्होंने यह भी साफ किया कि इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बावजूद वह घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। 

रुबेल हुसैन ने अपने करियर में 27 टेस्ट में 36 विकेट, 104 वनडे में 129 विकेट और 28 टी20 इंटरनेशनल में 28 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

PC- NDTV.IN