IPL 2024: आईपीएल के इस नए सीजन में रोहित शर्मा तोड़ेंगे एमएस धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड!

इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन की शुरूआत होने जा रही हैं और इसमें समय बचा हैं अब केवल 7 दिन का। ऐसे में आप भी इन मैचों को देखने के लिए उत्साहित होंगे। वैसे आपको बता दें की इस बार आईपीएल में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो एक दूसरे का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब है। ऐसे में 17वें संस्करण में रोहित शर्मा के निशाने पर चेन्न्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के एक रिकॉर्ड है।

बता दें की भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा बार कम से कम एक छक्का लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने आईपीएल के 121 मैचों में ये बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वहीं इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा और तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं।

ऐसे में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 119 मैचों में कम से कम एक छक्का लगाने की उपलब्धि हासिल की है। वहीं विराट कोहली 112 आईपीएल मैचों में ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। अब इस मामले में रोहित शर्मा महेन्द्र सिंह धोनी से आगे निकलने की कोशिश करेंगे और ये रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहेंगे।

pc- thedailyguardian.com