IPL 2025: 17 साल के इस खिलाड़ी ने आईपीएल के डेब्यू मैच में ही बजा दी गेंदबाजों की बैंड, कर दिया ये बड़ा....

इंटरनेट डेस्क। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल डेब्यू हो चुका है और इसके साथ ही इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा और अब उनके साथ खिलाड़ी आयुष म्हात्रे के आईपीएल करियर की भी शुरुआत हो गई है।  आयुष म्हात्रे ने भी अपने आईपीएल करियर का आगाज एक तूफानी पारी के साथ किया, उन्होंने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के खिलाफ ताबड़तोड़ रन बनाए।

17 साल के आयुष म्हात्रे ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत दमदार अंदाज में की, उन्होंने पहली ही गेंद पर सिंगल लेकर अपना खाता खोला, इसके बाद उन्होंने अपनी दूसरी गेंद पर चौका लगाया और तीसरी गेंद पर छक्का जड़कर अपने तेवर दिखा दिए। आयुष म्हात्रे ने इस मुकाबले में 15 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली।

इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 2 छक्के देखने को मिले, खास बात ये रही कि आयुष म्हात्रे ने ये रन 213.33 की स्ट्राइक रेट से बनाएं, आयुष म्हात्रे ने अपनी इस पारी से मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को भी सराहना करने पर मजबूर कर दिया जब वह आउट होकर पवेलियन की ओर लौट रहे थे तो सूर्यकुमार यादव उनकी पीठ थपथपाते हुए नजर आए।

pc- espncricinfo.com