IPL 2025: एमएस धोनी के नाम दर्ज हुई ये खास उपलब्धि, इन खिलाड़ियों की लिस्ट में हुए शामिल
- byShiv
- 26 Apr, 2025

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। शुक्रवार को एसआरएच के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने ये कारनामा किया। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने 400 टी20 मैच खेल लिए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेपॉक में खेले गए आईपीएल मैच में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
धोनी के अलावा कुछ और खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने 400 टी20 मैच खेले हैं। महेंद्र सिंह धोनी जब शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उतरे तो यह उनका 400वां टी20 मैच था। इस तरह से धोनी भी उन दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए, जिन्होंने 400 टी20 मैच खेले हैं।
रोहित शर्मा
इस लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम सबसे ऊपर है। रोहित शर्मा ने कुल 456 टी20 मैच खेले हैं। रोहित ने हालांकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में टी20 से रिटायरमेंट ले लिया है।
दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक ने 412 टी20 मैचेज खेल हैं। कार्तिक अब अंतर्राष्ट्रीय मैचों के अलावा आईपीएल से भी रिटायरमेंट ले चुके हैं।
विराट कोहली
विराट कोहली भी 400 टी20 मैच खेलने वालों की लिस्ट में शामिल हैं। कोहली आरसीबी की तरफ से टी20 मैच खेल रहे हैं। हालांकि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में टी20 से संन्यास ले लिया है।
pc- hindustan