IPL
IPL 2025: एलएसजी और पंजाब किंग्स के बीच होगा आज का मुकाबला, गेंदबाजों को मिलेगा...
- byShiv
- 01 Apr, 2025

इंटरनेट डेस्क। लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 13वां मैच आज खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स में कभी पंत और अय्यर साथ खेले थे। अब दोनों ही अलग-अलग टीम के कप्तान हैं।
बता दें कि मैच भारतीय समानुसार 7.30 बजे से खेला जाएगा और इसके आधा घंटे पहले दोनों टीम के बीच टॉस होगा। बात पिच की करें तो एकाना स्टेडियम की पिच लाल मिट्टी की है। पिच थोड़ी सी ऑफ-सेंटर है। इससे गेंदबाजों को छोटे साइड को डिफेंड करने में मुश्किल हो सकती है।
बल्लेबाजों को बीच के ओवरों में रन बनाने के लिए समझदारी से खेलना होगा। पावरप्ले में तेजी से रन बनाने का प्रयास करना होगा। लाल मिट्टी की पिच से स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है।
pc- Mid day