IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, कर दिया ये कारनामा

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच हुआ। इस मैच में अभिषेक शर्मा (135 रन) की तूफानी शतकीय पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को शिकस्त दी। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 242 रनों का स्कोर खड़ा किया। अभिषेक शर्मा ने 68 गेंदों में नाबाद 135 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और इतने ही छक्के लगाए। 

जवाब में दिल्ली कैपिटल्स टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी। अभिषेक शर्मा ने अपनी इस पारी से आईपीएल में कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम दर्ज करवाई। अभिषेक ने 47 गेंदों में 9 छक्के और 10 चौकों की मदद से आईपीएल में अपना दूसरा सैकड़ा लगाया। इसके साथ ही वह 50 गेंदों के भीतर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों के स्पेशल क्लब में जगह बनाने में सफल हुए।

अभिषेक शर्मा ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी एक मामले में पछाड़ दिया है। इस मैच में अभिषेक ने छक्के लगाने के मामले में धोनी को पीछे छोड़ा। अब टी20 में 351 छक्के हो गए हैं। धोनी ने अपने टी20 कॅरियर 350 छक्के लगाए थे। भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है, जो अपने टी20 कॅरियर में अभी तक 555 छक्के लगा चुके हैं।

pc- espncricinfo.com