IPL 2026: कूपर कोनोली ने आईपीएल डेब्यू करते ही तोड़ दिया गंभीर का रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइंटस को 3 विकेट से मात दी। इस मैच में पंजाब के कूपर कोनोली ने (44 गेंद में नाबाद 72 रन) की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 44 गेंद का सामना किया और 5 चौके और 5 छक्के लगाए। कोनाली  की पारी ही थी जिसने पंजाब को आखिरी ओवर में जीत दिलाई। इस पारी के दम पर कोनोली आईपीएल डेब्यू में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। 

कूपर कोनोली ने आईपीएल डेब्यू में 72 रन की नाबाद पारी खेलकर गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, गंभीर ने अपने आईपीएल डेब्यू पारी में नाबाद 58 रन की पीरी खेली थी। गंभीर ने साल 2008 में राजस्थान के खिलाफ मैच में 58 रन बनाए थे। 

कूपर कोनोली ने चौका लगाकर आईपीएल डेब्यू में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। इसके लिए उन्होंने 34 गेंद खेली जिसमें तीन चौके और चार छक्के जड़े थे। कूपर कोनोली को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

pc-espncricinfo.com