IPL
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड, कर बैठे यह बड़ी...
- byShiv
- 28 Apr, 2026
इंटरेनट डेस्क। आईपीएल में दो दिन पहले दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 के इतिहास के सबसे बड़े स्कोरों में से एक बनाया था, लेकिन अब वही टीम बल्लेबाजी में पूरी तरह बिखर गई। आरसीबी के खिलाफ दिल्ली की टीम पावरप्ले के अंदर ही 13 रन पर 6 विकेट गंवा बैठी, और पूरी टीम केवल 75 रन ही बना सकी। जिसके चलते उसे 9 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी।
यह आईपीएल इतिहास का सबसे खराब पावरप्ले स्कोर बन गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड हैदराबाद के नाम था, जिन्होंने 2022 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 14/3 का स्कोर बनाया था।
आरसीबी के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने दिल्ली की बल्लेबाजी को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। दोनों ने मिलकर पहले 6 ओवर में 6 विकेट झटकते हुए मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
pc- espncricinfo.com






