IPL 2026: अर्धशतक लगाने के बाद भी ऋतुराज के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 में अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे ऋतुराज गायकवाड़ ने इस सीजन का पहला अर्धशतक लगाया, लेकिन यह पारी काफी धीमी रही। उन्होंने अपने 50 रन पूरे करने के लिए 49 गेंदें लीं, जिससे वह आईपीएल के सबसे धीमे अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए।

ऋतुराज शुरुआत में बहुत धीमे खेले और 15वें ओवर तक उनकी बल्लेबाजी काफी संघर्षपूर्ण रही। हालांकि, 50 रन पूरे करने के बाद उन्होंने तेजी दिखाई और अंत में 60 गेंदों में 74 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

अगर आईपीएल इतिहास की बात करें, तो सबसे धीमा अर्धशतक ड्यूमिनी ने 55 गेंदों में बनाया था। इसके बाद पार्थिव पटेल ने 53 गेंदों में, फिर ड्यूमिनी ने ही 52 गेंदों में, डेविड वॉर्नर और गौतम गंभीर ने 50-50 गेंदों में अर्धशतक लगाए। सचिन तेंदुलकर और अब गायकवाड़ दोनों ने 49-49 गेंदों में अर्धशतक बनाए हैं।

pc- espncricinfo.com