IPL 2026: कार्तिक शर्मा ने खेली 71 रनों की पारी, आईपीएल करियर में हैं उनकी सबसे बड़ी पारी

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और सीएसके बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में कार्तिक शर्मा ने अपने आईपीएल करियर की सबसे बड़ी पारी खेल दी है। उन्होंने एलएसजी के खिलाफ मैच में गेंदबाजों की धुनाई करते हुए 71 रन बनाए।

ये वही कार्तिक शर्मा हैं, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में 14.2 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 42 गेंद में 71 रनों की पारी खेली। उनकी यह जुझारू पारी ऐसे समय में आई, जब सीएसके ने महज 52 के स्कोर पर तीन विकेट खो दिए थे।

20 वर्षीय कार्तिक शर्मा ने अपनी 71 रनों की पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए। यह अब तक कार्तिक के छोटे से आईपीएल करियर का कुल दूसरा अर्धशतक और उनका सर्वाेच्च स्कोर रहा। कार्तिक शर्मा ने अपने कुल टी20 करियर में 500 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया है। अब तक 19 टी20 पारियों में उन्होंने तीन अर्धशतक समेत 507 रन बना लिए हैं।

PC- espncricinfo.com