Rajasthan: गहलोत का हमला, निकाय चुनावों में बोर्ड बनाने के लिए बीजेपी ने नियम-कायदे और लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रखा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नगर निकायों के प्रमुखों के चुनाव हो चुके है। परिणाम भाजपा के पक्ष में गए हैं, इसके लिए शाम, दाम, दंड, भेद सबकुछ अख्तियार किया गया। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। गहलोत ने आरोप लगाया कि नगर निकायों में अपने बोर्ड बनाने के लिए बीजेपी सरकार ने नियम-कायदे और लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रख दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी मशीनरी, पुलिस और प्रशासन के जरिए जनमत को प्रभावित करने की कोशिश की गई। 

गहलोत ने बयान में आरोप लगाया कि राजस्थान में एक-एक पार्षद के लिए 2 करोड़ रुपए तक की बोली लगाए जाने की बातें सामने आईं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्षदों को कभी घर या प्रतिष्ठान से जुड़े नोटिस दिए गए तो कभी उन्हें सील करने की कार्रवाई की गई। मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने यह भी आरोप लगाया कि बाड़ेबंदी में रखे गए पार्षदों के कैंप में पुलिस भेजी गई और उन्हें जबरन उठाने की कोशिश हुई।

गहलोत ने आरोप लगाया कि राजस्थान के बाहर की पुलिस का भी इस्तेमाल यहां के निर्वाचित पार्षदों को बीजेपी के पक्ष में करने के लिए किया गया। उन्होंने पश्चिम बंगाल में सामने आए हॉर्स ट्रेडिंग और एजेंसियों के दुरुपयोग के मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा ही खेल अब राजस्थान के नगर निकाय चुनावों में देखने को मिल रहा है।

pc- ndtv raj