IPL 2026: केकेआर को मिला रहमान का रिप्लेसमेंट, 6 फीट 8 इंच का यह खिलाड़ी लेगा जगह

इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का आगामी सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्ताफिजुर रहमान का रिप्लेसमेंट मिल गया है। रहमान को शाहरुख खान की सह-मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के निर्देश पर अपनी टीम से आउट कर दिया था।

बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्ताफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। 6 फीट 8 इंच लंबे इस राइट आर्म पेसर को टी20 फॉर्मेट में जिम्बाब्वे के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिना जाता है।

29 साल के मुजारबानी अपनी तेज रफ्तार, अतिरिक्त उछाल और अहम मौकों पर विकेट निकालने की क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ब्लेसिंग मुजारबानी का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है, उन्होंने 89 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 21.34 की औसत 106 विकेट लिए हैं। 

pc- khabargaon.com