IPL 2026: केकेआर ने रिंकू सिंह को दी बड़ी जिम्मेदारी, संभालेंगे टीम में ये पद

इंटरनेट डेस्क। कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लेते हुए विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है। यह कदम फ्रेंचाइजी की भविष्य की लीडरशिप प्लानिंग का साफ संकेत माना जा रहा है।

रिंकू सिंह, कप्तान अंजक्यि रहाणे के साथ मिलकर टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने नाइट्स अनप्लग्ड 3.0 इवेंट में इसकी आधिकारिक घोषणा की। टीम के हेड कोच अभिषेक नायर ने इस फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि रिंकू पिछले कुछ सालों में एक लीडर के तौर पर विकसित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद खासकर उन्हें ज्यादा जिम्मेदारी देने का सही समय है, केकेआर ने इस सीजन से  पहले अपनी बैटिंग लाइन-अप में बड़े बदलाव किए हैं। टीम ने आंद्रे रसेल और वेंकटेश अय्यर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को रिलीज किया, जबकि कैमरन ग्रीन के लिए रिकॉर्ड 25.20 करोड़ रुपये की बोली लगाई, नई टीम में फिन एलन, टिम सीफर्ट और सुनील नरेन जैसे आक्रामक खिलाड़ी शामिल हैं।

PC- news18 hindi