West Bengal: टीएमसी पर चुनाव चिह्न और पार्टी का नाम इस्तेमाल करने पर रोक, ममता बनर्जी और ऋतब्रत को झटका
- byShiv
- 18 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चल रही लड़ाई में चुनाव आयोग ने अंतरिम आदेश जारी कर दिया है। आयोग ने ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले दोनों गुटों को आगामी विधानसभा उपचुनाव में टीएमसी के नाम और पार्टी के मौजूदा चुनाव चिह्न का इस्तेमाल करने से रोक दिया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो आयोग ने दोनों गुटों से 18 सितंबर तक अपने-अपने गुटों के लिए तीन-तीन नाम और चुनाव आयोग की फ्री सिंबल लिस्ट से तीन-तीन चुनाव चिह्न के विकल्प देने को कहा है। यह व्यवस्था फिलहाल उपचुनाव के लिए लागू होगीफ।
क्या कहा आयोग ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आयोग ने गुरुवार को जारी अंतरिम आदेश में स्पष्ट किया कि अरुप रॉय के नेतृत्व वाले गुट और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट में से कोई भी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस नाम का सीधा इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। दोनों गुटों को दो फूल और घास चिह्न का उपयोग करने से भी मना कर दिया गया है, जो पार्टी के लिए आरक्षित है। आयोग ने कहा कि दोनों गुट अपने-अपने नाम चुन सकते हैं। अगर वे चाहें तो मूल पार्टी के नाम से जुड़ाव भी दिखा सकते हैं। साथ ही दोनों गुटों को फ्री सिंबल सूची में से अलग-अलग चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
आज हैं लास्ट दिन
आयोग ने दोनों पक्षों को निर्देश दिया है कि वे 18 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे तक अपने गुट के लिए तीन नामों के विकल्प और तीन फ्री सिंबल के विकल्प (वरीयता क्रम में) जमा करें। यह अंतरिम व्यवस्था सिर्फ मौजूदा उपचुनावों के लिए लागू रहेगी।
pc- aaj tak




